पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरका सयाल में कोयले की ढुलाई ठप आंदोलन वापस

बरका-सयाल में कोयले की ढुलाई ठप आंदोलन वापस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उरीमारी | सीसीएल बरका-सयाल में मंगलवार को कोयले की ढुलाई ठप आंदोलन को अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ ने वापस ले लिया है। उनकी मांग थी कि डीजीआर गार्डों को 10 माह का वेतन भुगतान कराया जाए। इस पर कोयला ढुलाई ठप आंदोलन की घोषणा की थी। मंगलवार को सीसीएल बरका-सयाल जीएम कार्यालय में एसओपी आरआर श्रीवास्तव, डीजीआर गार्डों के ठेकेदार एसके सिंह व अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के बीच वार्ता हुई। वार्ता में ठेकेदार ने यथाशीघ्र डीजीआर गार्डों के 10 माह का बकाया वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ ने आंदोलन को वापस ले लिया। वार्ता में सतीश सिन्हा, विनोद कुमार, धनंजय वर्मा, संजय कुमार मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...