पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोटंगा खुली खदान का पांच घंटे ठप रहा उत्पादन

पोटंगा खुली खदान का पांच घंटे ठप रहा उत्पादन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठप के दौरान पोटंगा वर्क शाॅप में जमे मजदूर।

भास्कर न्यूज | उरीमारी

सीसीएल उरीमारी परियोजना की पोटंगा खुली खदान का उत्पादन कार्य मजदूरों ने ओवर मैन को दूसरे शिफ्ट में ड्यूटी देने की मांग को लेकर पांच घंटे ठप रखा। ओवर मैन पप्पू सिंह को दूसरे शिफ्ट में ड्यूटी देने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह छह बजे से उरीमारी परियोजना की पोटंगा खुली खदान का उत्पादन ठप रखा। इस दौरान पोटंगा वर्क शाॅप में सभी मशीनें खड़ी पड़ी रही।

मजदूरों की भारी भीड़ लगी रही। मजदूरों का कहना था कि ओवर मैन पप्पू सिंह हमलोगों के साथ दुर्व्यवहार करता है और पैसे की मांग भी करता है। पैसा नहीं देने पर हाजिरी कटवा देने की धमकी देता है। मजदूरों ने कहा कि जब तक ओवर मैन को दूसरे शिफ्ट में ड्यूटी नहीं दी जाती है तब तक उत्पादन कार्य ठप रहेगा। ठप को लेकर विभिन्न श्रमिक संगठनों के लोग पहुंचे।

पोटंगा वर्क शाॅप में ही प्रबंधन ने विभिन्न श्रमिक संगठनों के साथ वार्ता की। वार्ता में प्रबंधन ने कहा कि 20 अप्रैल को उरीमारी परियोजना कार्यालय में बैठक होगी। इसमें ओवर मैन पप्पू सिंह को दूसरे शिफ्ट में ड्यूटी देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सुबह छह बजे से ठप चल रहे आंदोलन को कर्मियों ने वापस ले लिया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से एसओपी आरआर श्रीवास्तव, उरीमारी पीओ विभूति भूषण मिश्रा, खान प्रबंधक मिथिलेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। जबकि विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से राजू यादव, सतीश सिन्हा, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, देवेंद्र कुमार, डाॅ. जीआर भगत, संजय कुमार मिश्रा, धनंजय वर्मा सहित कई नेतागण मौजूद थे। उत्पादन ठप रखने वालों में इंद्रदेव राम, अर्जुन प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, कमलेश यादव, विनोद राय, तालो मांझी, श्यामलाल मांझी, सुरेनलाल मांझी, कृष्णा चौहान सहित कई कर्मी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...