मनी भारत रत्न बाबा साहब की जयंती
मनी भारत र| बाबा साहब की जयंती
उरीमारी|सयाल-उरीमारी में शनिवार को भारत र| बाबा साहेब डाॅ. अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। सयाल में कोल इंडिया एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने जयंती मनाई। इस मौके पर खजांची राम, बीरेंद्र पासवान, इंद्रदेव पासवान सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर राकोमसं के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि बाबा साहब जीवन पर्यंत समाज को एक डोर में बांधने के लिए कृतसंकल्पित रहे। इस दौरान उरीमारी पीओ विभूति भूषण मिश्रा ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।