सयाल एआईटी कंप्यूटर एवं साइंस एकेडमी में रविवार को सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अर्चना देवी एवं विशिष्ट अतिथि सयाल उत्तरी पंचायत के मुखिया सत्येंद्र यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम में संस्थान के 65 विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। मौके पर संस्था के निदेशक जसीम अंसारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत एआईटी कंप्यूटर संस्थान में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान में कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 65 विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा जारी प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। मौके पर अतिथि जिला परिषद सदस्य अर्चना देवी ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर की शिक्षा सर्वोपरी है। विशिष्ट अतिथि सयाल उत्तरी पंचायत के मुखिया सत्येंद्र यादव ने कहा आज का दौर डिजिटल युग है। कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से आज मिनटों में फोटो, मैसेज, ईमेल आदि भेजा जाता है। इसलिए कंप्यूटर की शिक्षा बहुत जरूरी है। मौके पर संस्था के शिक्षक सदाकत हुसैन, सिद्दीक अली, मुकेश कुमार, संजय, अब्दुल, साबिर हुसैन आदि मौजूद थे।
सयाल एआईटी कंप्यूटर एवं साइंस एकेडमी में पास होने वाले 65 छात्रों को मिला सर्टिफिकेट
अतिथियों के साथ सर्टिफिकेट लिए विद्यार्थी।