उरीमारी| उरीमारी भूमिगत खदान संख्या 3/4 के पास शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उरीमारी भूमिगत खदान संख्या 3/4 के सहायक प्रबंधक (कार्मिक) अभय कुमार सिंह का एनसीएल में ट्रांसफर होने पर उन्हें अधिकारी व कर्मियों ने विदाई दी। विदाई के दौरान सहायक प्रबंधक को शाल ओढ़ा व बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें कई उपहार भी दिए गए। इस मौके पर खान प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद व रेस्क्यू इंचार्ज विनम्र जैन ने कहा कि सहायक प्रबंधक (कार्मिक) अभय कुमार सिंह जब-तक यहां पर रहे, तब-तक कार्यों को ईमानदारी पूर्वक किया। इसे कदापि भूलाया नहीं जा सकता। उनकी कमी हम सबों कोे हमेशा खलेगी। मौके पर गुलाम रसूल, शौर्या सिन्हा, श्रान प्रकाश रंजन, मनी भूषण प्रसाद, अरविंद कुमार, दिलीप कुमार, रामकुमार उरांव, सुधीर कुमार यादव, रमेश यादव, विजय यादव, विशु उरांव, रीना देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, बबीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।