पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आम आदमी पार्टी ने नए जीएम से मिलकर दी बधाई

आम आदमी पार्टी ने नए जीएम से मिलकर दी बधाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उरीमारी | आम आदमी पार्टी श्रमिक इकाई ‘श्रमिक विकास संगठन’के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को बरका-सयाल क्षेत्र के नए जीएम अजय सिंह से सयाल स्थित कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश संयुक्त सचिव दशरथ सिंह, रामगढ़ जिला सचिव मनोज बेदिया ने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जीएम को शुभकामनाएं दी। मौके पर राजेश वर्मा ने कहा कि सभी मजदूर भाई-बहनों को उनके हक-अधिकार के अंतर्गत मिलने वाली सारी सुविधाओं को उन तक पहुंचाने के लिए हमारी पार्टी हर संभव मदद करेगी। वहीं, जीएम अजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास, मजदूरों को सुरक्षा के साथ बेहतर उत्पादन कराने व बिजली-पानी आदि व्यवस्था दुरूस्त रखना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मौके पर विनोद कुमार राय, रामचंद्र भुइयां, मनोज पांडेय, कपिलदेव मुंडा, कवि मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...