पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सयाल के हिल व्यू स्टेडियम की सफाई के लिए जीएम से मिले जनप्रतिनिधि

सयाल के हिल व्यू स्टेडियम की सफाई के लिए जीएम से मिले जनप्रतिनिधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सयाल में मोबाइल नेटवर्क समस्या व हिल व्यू स्टेडियम सयाल में लगी गंदगी के अंबार की साफ-सफाई को ले जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जीएम अजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने जीएम को आवेदन सौंप विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सयाल में मोबाइल नेटवर्क की काफी समस्या है। जिसके कारण लोगों को एक-दूसरे से संपर्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावे सयाल स्थित हिल व्यू स्टेडियम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसके कारण यहां के खिलाड़ियों को खेल-कूद सहित अन्य प्रतियोगिता कराने में भारी परेशानी हो रही है। जीएम अजय सिंह ने मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जल्द से ग्राउंड की साफ-सफाई कराई जाएगी। वहीं मोबाइल नेटवर्क के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर इसमें सुधार कराई जाएगी। जीएम से मुलाकात करने वालों में जिला पार्षद अर्चना देवी, सयाल उतरी पंचायत की मुखिया सत्येंद्र यादव सहित पंचायत समिति सदस्य वसीम रजा, पिंटू सिंह, कृष्णा साव, विनय यादव, नीतेश, नयन, साहिल, मनोज, पंकज सिंह, दीपक पांडेय, अमित, इमरान, निखिल आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...