माॅडर्न चिल्ड्रन कान्वेंट में समर कैंप का शुभारंभ
माॅडर्न चिल्ड्रन कान्वेंट स्कूल सयाल में मंगलवार को छह दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विद्यालय की संस्थापिका सुलेखा बनर्जी व वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कहा गया कि खेल, नृत्य, संगीत, क्राफ्ट, व्यायाम तथा योगा मानव जीवन का अनिवार्य अंग है। विद्यालय के प्राचार्य सुनील प्रसाद सिन्हा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई, खेल-कूद, क्राफ्ट, पेंटिंग एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी अव्वल रहना जरूरी है। समर कैंप के प्रथम दिन छात्र-छात्राओं को म्युजिक, वाद्ययंत्र व स्पोकेन इंग्लिश की शिक्षा दी गई। प्रशिक्षण देने के लिए मुरी, सिल्ली व रामगढ़ के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।