पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलापूर्ति नहीं होने पर फूटा जनाक्रोश सीसीएल के चक्का जाम की दी चेतावनी

जलापूर्ति नहीं होने पर फूटा जनाक्रोश सीसीएल के चक्का जाम की दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरका-सयाल प्रक्षेत्र के दत्तो व नकारी काॅलोनी में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। सोमवार को स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बरका-सयाल जीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन को चेतावनी दी। कहा कि अगर इन काॅलोनियों में नियमित पानी सप्लाई नहीं हुई तो सीसीएल का चक्का जाम कर देंगे। प्रदर्शनकारी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजदेव यादव ने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी में भी दत्तो व नकारी आवासीय काॅलोनियों में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन को हर हाल में पानी की आपूर्ति करानी होगी अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी। इधर पानी आपूर्ति नहीं किए जाने से सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन के खिलाफ लोगों में आक्रोश भड़क उठा है। लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति इन आवासीय काॅलोनियों में 15 दिनों पर होती भी है तो सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। आक्रोशित काॅलोनीवासियों ने सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत काॅलोनी वासियों ने बरका-सयाल प्रबंधन को पानी आपूर्ति कराने की मांग का लेकर मांग-पत्र सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में फुलेन्द्र सिंह, गोविंद राम, शंकर मुंडा, जय कुमार, अजय, भरत कुमार, संजय, विक्रम, तारकेश्वर पांडेय, देवचंद मुंडा, दर्शन गंझू आदि शामिल थे।

जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते दत्तो व नकारी काॅलोनी के लोग।

खबरें और भी हैं...