बड़कागांव प्रखंड के गरसुल्ला पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-2018 का सामाजिक अंकेक्षण के तहत सोमवार को जनसुनवाई हुई। छः दिनों तक पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद पंचायत के प्रतिनिधियों व मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति ज्यूरी दल का गठन किया गया।
ज्यूरी दल में बड़कागांव प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी पवन कुमार, सामाजिक अंकेक्षण दल के नेतृत्वकर्ता अजय विश्वकर्मा, गरसुल्ला पंसस कार्तिक उरांव, स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता सविता देवी, मनरेगा मजदूर हरेन्द्र कुमार बेदिया को शामिल किया गया। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान योजनाओं मे पाएं गए गड़बड़ियों के निराकरण किया गया। साथ ही गड़बड़ी करने वाले कर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए फटकार लगाई। साथ ही साथ उनपर आर्थिक दंड भी लगाया गया। मौके पर ही 11 सदस्यीय मजदूर मंच का गठन किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया छक्कन बेदिया, सामाजिक अंकेक्षण दल के रवि राणा, विजय कुमार शर्मा, पवन कुमार वर्मा, रघुनाथ वर्मा, उपमुखिया निर्मल बेदिया, वार्ड सदस्य, सेवामुनी देवी, सुलेखा देवी, केतर महतो, विनोद महतो, संजय मुंडा, कैलाश महतो, राजेन्द्र महतो आदि मौजूद थे।
जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारी।