पोटंगा एसी कैंटीन में गंदगी देख भड़की सीसीएल वेलफेयर की टीम
बरका-सयाल प्रक्षेत्र के उरीमारी में क्वार्टरों की मरम्मत, पोटंगा एसी कैंटीन व वाटर फिल्टर प्लांट उरीमारी का निरीक्षण करने सीसीएल वेलफेयर व सिविल की टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने बरका-सयाल प्रक्षेत्र के उरीमारी में कायाकल्प योजना के तहत चल रहे क्वार्टरों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण कार्य का बुधवार को निरीक्षण किया। टीम में शामिल सीसीएल की कल्याण महाप्रबंधक रश्मि दयाल ने इन कार्यों पर संतोष जताया। इसके बाद टीम ने पोटंगा एसी कैंटीन का निरीक्षण किया। इसमें भारी अनियमितताएं पाकर सीसीएल की वेलफेयर व सिविल टीम बिफर पड़ीं। टीम के सदस्यों ने कहा कि यहां सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है। कल्याण महाप्रबंधक रश्मि दयाल ने कहा कि यहां स्वच्छता अभियान तार-तार दिख रहा है।
इस मसले पर मैं जल्द ही सिविल विभाग के आला अधिकारियों से बात करूंगी। इधर टीम ने उरीमारी वाटर फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुधार करने की बात कही। निरीक्षण टीम में सीसीएल जीएम सिविल पीआरएस प्रसाद, जीएम टाउन एडमिनिस्ट्रेशन विपिन कुमार, पर्सनल अधिकारी निर्मला किरण, उपप्रबंधक कल्याण अभिराज शेखर, बरका-सयाल एसओपी आरआर श्रीवास्तव, एसओसी सुमन कुमार, एरिया मेडिकल आॅफिसर डाॅ. एसके सिंह, अभियंता नासिर जमशेद, डीएन प्रसाद सहित सीसीएल कल्याण बोर्ड सदस्य विंध्याचल बेदिया, रविन्द्र मिश्रा, आरके सिंह, आरआर सिंह, भीम सिंह यादव, एसके ओझा सहित यूनियन प्रतिनिधियों में उदय कुमार सिंह, अशोक शर्मा, सुखदेव प्रसाद, संजय कुमार शर्मा, लखेंद्र राय, बासुदेव साव, अर्जुन सिंह, संतोष यादव, अशोक गुप्ता, संजय यादव, शशिभूषण त्रिर्वेदी आदि शामिल थे।
पोटंगा में एसी कैंटीन के निरीक्षण के दौरान उपस्थित टीम के सदस्य।
टीम ने भुरकुंडा अस्पताल और काॅलोनियों का किया निरीक्षण
भुरकुंडा | सीसीएल वेलफेयर टीम ने बुधवार को बरका-सयाल क्षेत्र के भुरकुंडा कोलियरी के आर्दश क्षेत्रीय अस्पताल और आवासीय काॅलोनियों का निरीक्षण किया। सीसीएल कल्याण विभाग की महाप्रबंधक रश्मि दयाल ने भुरकुंडा आर्दश क्षेत्रीय अस्पताल, जवाहरनगर और पटेलनगर के मजदूर काॅलोनियों का निरीक्षण किया। सीसीएल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने इंडोर, किचन, ड्रेसिंग रूम, जेनरेटर और महिला-पुरुष वार्ड देखा। इस दौरान अस्पताल के किचन की बदतर हालात को देखकर अधिकारियों पर बरसी। निरीक्षण में सीसीएल जीएम सिविल बिपीन कुमार, आरपी प्रसाद, पीआरएस प्रधान, बरका-सयाल जीएम अजय सिंह, कार्मिक पदाधिकारी आरपी श्रीवास्तव, एसओ पी सुमन सिंह, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एचके सिंह, डाॅ नदीम, यूनियन के यूएन प्रसाद, भीम सिंह यादव, बालेश्वर महतो, उदय कुमार सिंह, विंध्याचल बेदिया, अशोक शर्मा, बासुदेव साव, कार्तिक मांझी, संतोष यादव, संजय शर्मा, अशोक गुप्ता, संजय यादव, एसके ओझा, राजेश सिंह, अर्जुन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और यूनियन नेता शामिल थे।