पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • नेकी की दीवार: 5 माह में 45 स्टाॅल, लोगों ने 80 हजार रु.के सामान का किया उपयोग

नेकी की दीवार: 5 माह में 45 स्टाॅल, लोगों ने 80 हजार रु.के सामान का किया उपयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय दानवीर तुलाराम कॉलेज उतई में सामाजिक सरोकार और नैतिक दायित्व के तहत नेकी की दीवार की शुरुआत इसी साल जनवरी में की गई थी। मई तक 45 स्टाॅल लगाए जा चुके, जिसमें रखे सामान लोगों के काम आए।

हर स्टाल में कॉलेज स्टाफ के अलावा कई समाज सेवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि रोजमर्रा के उपयोगी पेंट्स, शर्ट्स, साड़ीज सहित अन्य कपड़े, जूते, चप्पल, पानी बॉटल, पुस्तकें, मैग्जीन्स, पेन और नोट बुक्स आदि पसंद किए गए। अब तक लगभग 83,086 रुपए के सामान स्टाल्स में रखे जा चुके हैं। इसमें केवल ग्रंथ, पुस्तकें और पत्रिकाओं की संख्या लगभग एक हजार थी।

दुर्ग विश्वविद्यालय के कुलपति ने नेकी की दीवार को देखा, पहल की तारीफ की।

दुर्ग और पड़ोसी जिलों के कॉलेज से प्राचार्य देखने पहुंचे

बीते दिनों दुर्ग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शैलेंद्र सराफ ने कॉलेज पहुंचकर स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने कॉलेज स्टाफ की इस पहल काे सराहा। इससे पहले दुर्ग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह राजपूत, जामगांव आर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुंज बिहारी शर्मा, बालोद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तुलसीराम डेहरे, गुंडरदेही कॉलेज की प्राचार्या डॉ.श्रद्धा चंद्राकर आदि ने भी अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...