पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • संविलियन : शिक्षाकर्मियों ने उतई में की वॉल राइटिंग

संविलियन : शिक्षाकर्मियों ने उतई में की वॉल राइटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर सविलियन की मांग को लेकर उतई में शिक्षाकर्मियों ने बाजार चौक गायत्री मंदिर के पास वाल राइटिंग की। उतई शिक्षाकर्मी के संयोजक रामलखन फेकर ने बताया कि 26 मई को विधान सभा मिशन लक्ष्य शिक्षा कर्मियों का संविलियन को लेकर काम किया जा रहा है। प्रदेश के लगभग 2 लाख शिक्षाकर्मियों के परिवार संविलियन को लेकर राज्य शासन से आशान्वित है । मध्यप्रदेश में घोषणा कर संविलियन किया जा रहा है ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी होना चाहिए।

शिक्षक पंचायत मुकेश वर्मा ने बताया कि उतई में रोज संविलियन को लेकर लोगों से चर्चा की जा रही है। हिमाचल साहू और अशोक सिन्हा ने बताया कि इस बार शिक्षाकर्मी संविलियन करने वाली पार्टी के पक्ष में ही मतदान किया जाएगा। गोवर्धन चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्राकर, विजय शंकर डहरिया का दावा है कि इस बार शिक्षाकर्मी ही सरकार का फैसला करेंगे।

आंदोलन को सोशल मीडिया में मिल रहा अच्छा रिस्पांस

सेल्फी विद फैमिली को सोशल मीडिया में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश महासचिव गिरीश साहू ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने और गुरुओं के सम्मान की रक्षा करने के लिए संविलियन किया जाए। प्रहलाद कुमार सिन्हा ने बताया कि उतई, दुर्ग, बालोद में कार्य करने वाले ढाई सौ से अधिक शिक्षा कर्मी रहते हैं। सभी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर 26 मई को ताकत दिखाएंगे। प्रदेशभर के सदस्य शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...