पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • श्रमिकों के सम्मान बाद राशन दुकान के भवन का भूमिपूजन

श्रमिकों के सम्मान बाद राशन दुकान के भवन का भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम घुघसीडीह में श्रमिकों को सम्मान के साथ शाल का वितरण भी किया गया।

कम्युनिटी रिपोर्टर | उतई

ग्राम घुघसीडीह में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान गांव में राशन दुकान के भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया। इस अवसर पर मनरेगा में काम करने वाले लगभग 200 श्रमिकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि इस देश व समाज के विकास में श्रमिकों की अहम भूमिका है। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने श्रमिकों के सम्मान के खातिर रोजगार गारंटी अधिनियम लाया। जो आज ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा। लोकगायिका रजनी रजक ने कहा कि हर निर्माण का आधार श्रमिकों की गौरव गाथा हम कलाकार भी गाते हैं। जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र सिन्हा ने शासन के श्रमिकों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।

इसके बाद 10 लाख रुपए से बनने वाले शासकीय उचित मूल्य की दूकान का भूमिपूजन और गौठान सीमेंटीकरण, स्कूल पहुंच मार्ग का सीमेंटीकरण, गली सीमेंटीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में खोपली सरपंच फत्ते लाल वर्मा, पुरेंद्र वर्मा, खोरबहरा साहू, निरंजन राजपूत, भुनेश्वर वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...