कार्यकर्ताओं की बदौलत आगे बढ़ रही भाजपा: साहू
उतई|भाजपा उतई मंडल के खोपली शक्ति केंद्र में 6 बूथों की बैठक हुई। इसमें खोपली के 4 और घुघसीडीह के 2 बूथ शामिल रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष डॉ. अनिल साहू ने प्रदेश व जिला भाजपा से प्राप्त निर्देशों से कार्यकर्ताओं अवगत कराया। कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा आज अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की बदौलत कई राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है। मंडल महामंत्री अशोक अग्रवाल ने भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। देते हुए कहा कि इस बार भाजपा सरकार मिशन 2018 के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। संयोजक संतोष साहू, संतोष सपहा ने विचार रखे।