पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब जूनियर तैराकी : जयपुर को दोनों वर्गों में मिली चैंपियनशिप

सब जूनियर तैराकी : जयपुर को दोनों वर्गों में मिली चैंपियनशिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जयपुर/भीलवाड़ा

राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में जयपुर ने बालक और बालिका दोनों वर्गों की जनरल टीम चैंपियनशिप जीत ली। शाहपुरा जिला भीलवाड़ा में आयोजित इस प्रतियोगिता में जयपुर के बालक वर्ग की टीम ने 118 व बालिका वर्ग की टीम ने 111 अंक प्राप्त कर यह सफलता हासिल की। व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक वर्ग 4 में जयपुर के साहिल गुप्ता को, बालिका वर्ग में जयपुर की सानवी कुमावत को, बालिका वर्ग 3 में सीकर की कुसुम कुमावत को, बालक वर्ग 3 में उदयपुर के युगल चेलानी व भीलवाड़ा के लकी अली खान को संयुक्त रूप से दी गई। समापन समारोह की अध्यक्षता राज्य तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने की।

खबरें और भी हैं...