गरीब परिवारों को मिलेगा 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत सेक्टर सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण शनिवार को हुआ। जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया यह योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित है। इसमें 30 अप्रैल से 7 मई तक आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बीपीएल परिवारों का सर्वे करेगी। एएनएम, एमपीडब्ल्यू व सुपरवाइजर सर्वेक्षित घरों का सत्यापन करेंगे।गरीबी रेखा से नीचे के परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया जाना है। यह राशि अधिकृत अस्पताल को मरीज के इलाज के बाद दी जाएगी। डीएलओ डॉ. चंद्रजीत सांवले, बीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, बीईई दिनेश मंडलोई, बीपीएम बीएस डावर आदि मौजूद थे।
भास्कर संवाददाता | ऊन