पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद निधि से दो यात्री प्रतीक्षालय लगाए, यात्रियों को होगी सुविधा

सांसद निधि से दो यात्री प्रतीक्षालय लगाए, यात्रियों को होगी सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊन | भीषण गर्मी व बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करने वाले ग्रामीणों के लिए सांसद सुभाष पटेल ने दो अस्थायी यात्री प्रतीक्षालय उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा मुंशी तालाब से पेयजल आपूर्ति के लिए लंबे समय से चली आ रही 24 घंटे बिजली सप्लाय की मांग भी पूरी की है। दोनों मांगें पूरी होने पर भाजपा विकास समिति अध्यक्ष डॉ. राजेश पाटीदार व समिति सदस्यों ने खुशी जताई। डॉ. पाटीदार ने बताया सांसद निधि से मिले प्रतीक्षालय गांव के हॉस्पिटल व भमोरी में लगाए गए हैं। इससे बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। इसके अलावा पेयजल भी निर्बाध रुप से मिल सकेगा।

ग्रामसभा में बताई सरकारी योजनाएं

ऊन | पंचायत में शनिवार को ग्रामसभा हुई। पीएम आवास योजना के हितग्राहियों की सूची बनाई गई। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी सुखिया वर्मा, सरपंच चुन्नीबाई माहिले, सचिव गौरीशंकर चांदौरे, पंचगण व ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...