पगड़ी में बांटे सकोरे व साहित्य
ऊन | गांव की गंगाबाई यादव के निधन के बाद उत्तर कार्यक्रम में पुत्र शिक्षक राकेश यादव ने गायत्री परिवार के सद्साहित्य व सकोरे बांटे। समाजजनों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। गायत्री परिजनों ने कहा गर्मी में पानी के अभाव में कई पक्षी दम तोड़ देते हैं। सकोरे वितरित करने से पक्षियों को पानी मिलेगा। वहीं साहित्य के अध्ययन से लोगों के जीवन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी को इस पहल को अपनाने के लिए प्रेरित किया।