स्मार्ट फोन के लिए नए सिरे से भरे जाएंगे आवेदन
वाड्रफनगर| शासकीय रानी दुर्गा महाविद्यालय के नियमित छात्र-छात्राओं को संचार क्रांति योजना के तहत मिलने वाले स्मार्ट फोन के लिए जो फार्म भरवाए गए थे, उसे निरस्त कर दिया गया है। अब सभी नियमित छात्र-छात्राओं को कालेज में उपस्थित होकर दोबारा नए सिरे से 25 मई तक फार्म भरने कहा गया है।