पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाड्रफनगर| शुक्रवार शाम पनसरा मोड़ पर एक बाइक की ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि युवक अपनी बहन की ससुराल में मेहमानी के बाद लौट रहा था। इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा, अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम सुलसुली के पूर्व सरपंच गणेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र पुनीत सिंह गुरुवार को अपनी बहन की ससुराल बरतीकला गया था। वहां से शु्क्रवार शाम को अपनी बाइक में घर लौट रहा था। पनसरा मोड़ के पास युवक बगल मेंे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर जैसे ही आगे बढ़ा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। सिर व सीने मेंे गंभीर चोट लगने से बाइक चला रहे पुनीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला।

खबरें और भी हैं...