पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • हेलीकाप्टर से वाड्रफनगर लाए गए दोनों शहीद जवानों के शव, श्रद्धांजलि देने के बाद भेजे गए यूपी के गृह ग्राम

हेलीकाप्टर से वाड्रफनगर लाए गए दोनों शहीद जवानों के शव, श्रद्धांजलि देने के बाद भेजे गए यूपी के गृह ग्राम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तर के किरंदुल मेंं रविवार को नक्सली हमले में शहीद दो जवानांे के शव को सुबह हेलीकाप्टर से यहां हाईस्कूल ग्राउंड लाया गया। श्रद्धांजलि देने के बाद जवानों के शवों को यहां से सड़क मार्ग के जरिए अलग-अलग वाहनों से उन्हें उत्तरप्रदेश में उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया गया।

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल इलाके में रविवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया था। इसमें पांच जवान शहीद हुए थे। इनमें दो जवान बनारस एवं गाजीपुर जिले के थे। इनके शवों को उनके गृहग्राम तक पहंुचाने के लिए सोमवार को हेलीकाप्टर आने की सूचना मिली थी। वाड्रफनगर उत्तरप्रदेश के नजदीक है। इसके बाद प्रशासन ने हाईस्कूल मैदान में हेलीपैड तैयार करने के निर्देश दिए थे। सुबह करीब 11 बजे वायुसेना का हेलीकाप्टर दोनांे शहीद जवानों के शवों को लेकर पहंुचा। शहीद आरक्षक रविनाथ पटेल ग्राम बसनी बनारस एवं आरक्षक अर्जुन राजभर बइईपारा गाजीपुर का शव हेलीकाप्टर से उतारकर उसे अलग-अलग वाहनों में रखा गया। शहीद आरक्षक रविनाथ पटेल की प|ी अपने दोनों बच्चों भी हेलीपैड पर मौजूद थे। शहीद पति का शव देखने के बाद उसकी आंखों से आंसू नही थम रहे थे। इस दौरान कलेक्टर हीरालाल नायक, एसपी टीआर कोशिमा एवं एसडीओपी द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दोनों शवांे को वाहन से उनके गृहग्राम भेजा गया।

वायुसेना का हेलीकाप्टर दोनांे शहीद जवानों के शव लेकर पहंुचा हेलीकाप्टर से शव को उतारकर अलग-अलग वाहनों में रखा गया

हेलीपैड पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

किरंदुल के पास आईईडी ब्लास्ट में शहीद दो जवानों के शव बनारस और गाजीपुर भेजे गए

खबरें और भी हैं...