फकीरा वाले बालाजी मंदिर में सजाई हनुमानजी की मनोरम झांकी
वजीरपुर. फकीरा वाले बालाजी की सजाई गई झांकी।
वजीरपुर| समीप के सेवा गांव से सवा किलोमीटर दूर स्थित फकीरा वाले बालाजी मंदिर पर हनुमानजी की विशेष झांकी सजाई गई। इस मौके पर दर्शनार्थियों को पंगत प्रसादी वितरित की गई। श्याम सुंदर मिश्र ने बताया कि एक सौ पचास वर्ष पूर्व फकीर सेठ द्वारा हनुमानजी की स्थापना कराकर मिश्रों को इसका पुजारी बनाया गया था।