राज्य के थानों में वजीरपुर थाने की तीसरी रैंक आने पर खुशी
वजीरपुर| वजीरपुर के थाने ने राजस्थान में तीसरी रैंक हासिल की है।
थाना अधिकारी ने बताया कि वजीरपुर थाने को तीसरी रैंक मिलने पर गौरव बढ़ा। इसी प्रकार मेहनत से कार्य करने पर थाना वजीरपुर क्षेत्र व जिला सवाई माधोपुर का नाम और भी रोशन होगा। जब इस बारे में क्षेत्र में पता लगा तो थाना अधिकारी को बधाई देने कई लोग पहुंचे। इसके बाद थानाधिकारी जितेंद्र सिंह व थाना स्टाफ ने परिसर में सफाई की।