पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीप की टक्कर से वृद्ध की मौत के मामले में आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

जीप की टक्कर से वृद्ध की मौत के मामले में आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वजीरपुर. सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे लोग।

वजीरपुर | परीता रोड पर शनिवार को जीप की टक्कर से एक वृद्ध की मौत के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए मृतक के परिजनों ने थाने पर मामला दर्ज कराया है।

परिजनों ने बताया कि स्कूल अध्यापक मदनलाल बैरवा जीप की टक्कर से गंभीर घायल हो गया था जिसकी अस्पताल पहुंचते पहुंचते मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चालक गाड़ी को बहुत तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में चल रहा था। इस घटना में तीन अन्य लोगों के चोटें आई हैं।

मृतक के पुत्र थानसिंह ने कई लोगों के साथ रविवार को वजीरपुर थाने जाकर एफ.आई.आर. दर्ज करवाकर थानाधिकारी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि सोमवार को इसी मामले में ज्ञापन भी दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...