क्षेत्र का दौरा कर लोगों से की मुलाकात
वजीरपुर। बसपा विधानसभा चुनाव प्रत्याशी आरके मीणा गांव किशोरपुर, फुलवाड़ा जीवली तथा टोकसी का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी को मजबूत बनाकर गांव की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही लोगों के लिए पार्टी की जानकारी देकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिससे पार्टी से लोग जुड़ सकें। इस अवसर पर मीणा के साथ वासित खां, रहमत खां, ओमप्रकाश सिंह, दिलीप सिंह, कमर सिंह सहित कार्यकर्ता साथ रहे।