पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वजीरपुर में राधा गोपाल जी की सजाई झांकी

वजीरपुर में राधा गोपाल जी की सजाई झांकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वजीरपुर|सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर निम्बार्क आश्रम के राधा मदनमोहन व राधा गोपाल जी की विशेष झांकी सजाई गई।

आश्रम के पुजारी बालमुकुंद भट्ट ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर विशेष कार्यक्रम के साथ-साथ राधा मदन मोहन, निम्बार्क भगवान, ब्रह्मलीन कृष्ण माधुरी शरण महाराज की विशेष झांकी सजाई गई। इसके लिए हर वर्ष की भांति जयपुर से श्रृंगार के लिए पुष्प मंगाए गए।

नवीन वस्त्र व पुष्प माला से मंदिर को सुशोभित किया। दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर पश्चात राधा सखी भक्त मंडल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। आश्रम की व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजकुमार गोयल का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्रसादी वितरण की गई।

वजीरपुर. आश्रम पर सजाई गई झांकी।

खबरें और भी हैं...