पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मदनलाल की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए थानाधिकारी से मिले लोग

मदनलाल की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए थानाधिकारी से मिले लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वजीरपुर | परीता रोड पर पिछले दिनों मदनलाल बैरवा की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर समाज के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मामले की रिपोर्ट थाना वजीरपुर में दर्ज की जा चुकी है बोलेरो गाड़ी थाने में जब्त है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना हुए आज तीसरा दिन है लेकिन अपराधी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं इस घटना में तीन अन्य लोग भी बुरी तरह चोटिल हुए थे। ज्ञापन में बताया कि इस हत्या का जिम्मेदार बोलेरो चालाक एक कुख्यात अपराधी है जिससे वजीरपुर ही नहीं आस-पास के गांव वाले भी डरते हैं। ग्रामीणों ने थाना अधिकारी से मांग की है कि दोषी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए नहीं तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन देने के दौरान डॉ. रमेश बैरवा, गोपाल बैरवा, समाजसेवी मकसूद अहमद, रामपाल, जय सिंह, ब्रह्मानंद, भरत लाल बैरवा, बृजलाल, किशनलाल, रामकेश बैरवा आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे।

वजीरपुर . मदनलाल बैरवा की मौत के मामले में सोमवार को थानाधिकारी को ज्ञापन देने आए ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...