पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरंगपुरा परीता में प्रजापति समाज के 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह

बजरंगपुरा परीता में प्रजापति समाज के 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वजीरपुर . प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह में मंतस्थ अतिथि।

वजीरपुर| राष्ट्रीय प्रजापति महासभा राजस्थान की जिला शाखा की ओर से बजरंगपुरा परीता में प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ जिसमें 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलेट ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि विवाह सम्मेलन करने से एकता को बल मिलता है। इस दौरान समाज के तेज सिंह भगेनिया, प्रदेश अध्यक्ष जगराम एदलपुर, प्रदेश महासचिव अमर सिंह सलावद, प्रदेश मुख्य सलाहकार सुरेश प्रजापति, सामुहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष भरत लाल बजरंगपुरा, जिला मुख्य संयोजक मिश्री लाल ठेकेदार, जिला अध्यक्ष मानसिंह फुलवाड़ा सहित कई लोग मौजूद थे।

सम्मेलन के लिए जनक पुरी और अवध पुरी पांडाल बनाए गए थे जहां वधु व वर पक्षों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न की गई और सभी जोड़े हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इस मौके पर सियाराम जांगिड़ हैदराबाद, फिरेराम प्रजापति, रोहिताश कुमार, मंगलसेन प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, प्रीति गोला, मुरारी लाल मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, सपोटरा विधायक रमेश मीणा, करौली विधायक दर्शन सिंह, पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा, ममता भूपेश, जी आर खटाना, जिला प्रमुख विनीता मीणा, गायत्री मीणा, सुरेन्द्र लाम्बा, पूनम गोला, महेन्द्र गोला आदि भी मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि सामुहिक विवाह में विवाह करने से समय और धन की बचत होती है। सभी अतिथियों ने वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

गांव की समस्याओं का होगा समाधान

वजीरपुर| बसपा विधानसभा चुनाव प्रत्याशी आरके मीणा गांव किशोरपुर, फुलवाड़ा जीवली तथा टोकसी का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी को मजबूत बनाकर गांव की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही लोगों के लिए पार्टी की जानकारी देकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे पार्टी से लोग जुड़ सकें। इस अवसर पर मीणा के साथ वासित खां, रहमत खां, ओमप्रकाश सिंह, दिलीप सिंह, कमर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता साथ रहे।

खबरें और भी हैं...