परशुराम को विष्णु का 12वां अवतार बताया
वजीरपुर| ब्राह्मण धर्मशाला में बुधवार को परशुराम जयंती तहसील अध्यक्ष दामोदर शुक्ला की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव सेवा के घनश्याम शर्मा ने भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके पिता ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के बारे में जानकारी देते हुए परशुराम को विष्णु का 12वां अवतार बताया। युवा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।
भगवान परशुराम की विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती सामूहिक रूप से की गई इस अवसर पर मदन मोहन, सदाशिव, राम दयाल शर्मा, उमेश व्यास, लहरी त्रिवेदी, सत्यनारायण त्रिवेदी, महेंद्र शर्मा, अखिल गुरदैनिया, तुलसीराम शास्त्री, अशोक शर्मा, रमेश, भगवान सहाय खंडीप, रमेश बड़ौदा, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह व तहसीलदार मगन लाल जैन भी उपस्थित थे।
गोस्वामी समाज का विवाह सम्मेलन कल
चौथ का बरवाड़ा| कस्बे में गोस्वामी समाज का विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को मीना धर्मशाला में होगा। सम्मेलन के अध्यक्ष भंवरलाल गोस्वामी ने बताया कि विवाह सम्मेलन के लिए 48 जोड़ों का पंजीयन किया गया है।
स्वच्छ भारत दिवस पर रैली निकाली : सूरवाल| ग्राम पंचायत शेरपुर में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वराज अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस मौके पर विकास अधिकारी सवाई माधोपुर डॉ. सरोज बैरवा, ब्लाक कार्डिनेटर दयानंद गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।