पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाॅ. गंगासहाय मीणा बनाएंगे ऑनलाइन कोर्स

डाॅ. गंगासहाय मीणा बनाएंगे ऑनलाइन कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वजीरपुर| समीपवर्ती सेवा निवासी डॉ. गंगासहाय मीणा भारत सरकार के ‘स्वयं’ प्लेटफॉर्म के लिए ‘हिंदी भाषा का उद्भव और विकास’ शीर्षक से ऑनलाइन कोर्स बनाएंगे। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. मीणा का विषय विशेषज्ञ के रूप में चयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा किया गया है। पढ़ने-पढ़ाने के नए तरीकों को अपनाने के क्रम में अब यूजीसी ऑनलाइन पाठ्यक्रम निर्मित कर रही है। इन पाठ्यक्रमों को मूक्स यानी मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज कहा जाएगा। इसके लिए देशभर से विषय विशेषज्ञों का चयन किया गया है जो ये कोर्स बनाएंगे। हर कोर्स 40 इकाइयों में विभाजित होगा। हर इकाई में लगभग तीन हजार शब्दों के पाठ के अलावा वीडियो प्रस्तुति, पॉवर पॉइंट, ग्राफिक्स, तस्वीरें, साक्षात्कार, संदर्भ सामग्री सहित संबंधित विषय को सीखने के लिए पर्याप्त स्रोत सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध होगी। एक कोर्स के निर्माण के लिए यूजीसी विषय विशेषज्ञ को साढ़े तेरह लाख रुपए देगी।

यह कोर्स भारत सरकार के ‘स्वयं’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जहां रजिस्टर करके कोई भी इच्छुक व्यक्ति निशुल्क संबंधित कोर्स का लाभ उठा सकता है। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर उसे प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थी भी अपने पाठ्यक्रम का 20 प्रतिशत हिस्सा ‘स्वयं’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑनलाइन कोर्सों के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। यानी वे अपना 20 प्रतिशत कोर्स देश के जाने-माने विशेषज्ञों से पढ़ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...