वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी
भास्कर न्यूज | वजीरपुर
मथुरा भाड़ौती मार्ग धीरे-धीरे सकड़ा होने से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने के चलते आए दिन बस स्टैंड से जामा मस्जिद तक जाम की स्थिति होने की आशंका बनी रहती है।
हाल ही में वार्ड 16 की महिलाओं ने बिना सूचना के इस मार्ग को जाम कर दिया लेकिन पुलिस का एक भी कर्मचारी मौके पर नहीं आया। जबकि तहसीलदार व एसीएम तक मौके पर पहुंचे। जहां पर कहा सुनी भी हुई, अगर बात अधिक बढ़ जाती तो अधिकारी कर्मचारियों की दशा पुलिस के अभाव में खराब हो जाती। इस बारे में सीएलजी की बैठक में भी मुद्दा उठाया गया लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते आवागमन में परेशानी होती है।