कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
पिपलाई। कस्बे के गुर्जर मोहल्ले में रविवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हो गई। आयोजक सेवानिवृत तहसीलदार रघुवीर सिंह गुर्जर ने बताया की रविवार को कलश यात्रा नरसिंह भगवान के मन्दिर से शुरू होकर जोशी मोहल्ला वाटर बक्र्स चौराहा, गोरव पथ, नेशनल हाइवे माली, मोहल्ला होते हुए कथा स्थल पहुंची। शोभायात्रा में श्री कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई व आयोजक कथा को सिर पर रखकर चल रहे थे। वहीं उत्साही युवक भजनों पर नाचते गाते हुए व महिलाएं सिर पर कलश लिए भजन गाती हुई चल रही थी। पहले दिन कथा ब्यास स्वामी राधिकाशरण महाराज वृंदावन ने कथा के महामात्म्य व मुनि कर्दम संवाद की कथा सुनाई। सोमवार को शिव व ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई जाएगी। कथा 27 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलेगी।
एपीएल का आयोजन आज
वजीरपुर। समीप के गांव खंडीप में एपीएल का आयोजन सोमवार से किया जाएगा। आयोजक बाबूलाल फौजी, हरिचरण मीणा, बच्चू, राकेश, केशव, गोपाल आदि ने बताया कि एपीएल का आयोजन इंदिरा विद्या मंदिर खंडीप के पास किया जाएगा और इसका उद्घाटन लूलोज सरपंच घनश्याम मीणा करेंगे।