पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान माह के पहले जुमे पर रोजेदारों ने खुशहाली की मांगी दुआ

रमजान माह के पहले जुमे पर रोजेदारों ने खुशहाली की मांगी दुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को रमजान माह के पहले जुमे पर जमा मस्जिद व छोटी मस्जिद के अलावा तेलियों की मस्जिद व मस्जिद ए अक्सा में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

शुक्रवार दोपहर करीब 12:45 बजे मुअज्जिन द्वारा अजान दी गई। इसके बाद लोगों का सजे-धजे कपड़े पहनकर मस्जिद में जुटना शुरू हो गया। नमाज से पहले तकरीर पेश की और बाद में खोतवा पढ़कर जामा मस्जिद के इमाम जावेद हाफिज ने पहले जुमे की नमाज अदा करवाई। नमाज के दौरान रोजेदारों ने देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम जावेद हाफिज ने लोगों को बताया कि रमजान महीना बरकत का महीना है, इंसान ईमानदारी से रोजा रखे तो अल्लाह उसके पिछले गुनाहों को माफ कर देता है। रोजा खाली भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं बल्कि भूखा-प्यासा रहकर अपने पड़ोस में भूखे रहने वाले गरीब लोगों की परेशानी को समझना और हर तरह की बुराई से बचने का नाम ही रोजा है। रमजान महीने के शुरू के दस दिन रहमत के हैं इसलिए हम को अल्लाह की रहमत हासिल करने के लिए कोशिश करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...