भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
पश्चिम रेल्वे के रतलाम डीआरएम आरएन सुनकर ने शनिवार को यहां स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने वेटिंग रूम में यात्री सुविधा बढ़ाते हुए एसी लगाने के लिए निर्देश दिए। डीआरएम इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस में स्पेशल विंडो इंस्पेक्शन यान से चित्तौड़-रतलाम ट्रैक का निरीक्षण करते हुए दोपहर साढ़े चार बजे यहां पहुंचे।
अधिकारियों के साथ प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर बने वेटिंग रूम का निरीक्षण कर इसमें एसी लगाने के निर्देश दिए। विश्रामालय, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, एसएस कक्ष, शौचालय, स्नानघर, गार्ड एवं लॉबी रनिंग रूम, टावर, आपातकालीन ट्रेन आदि के बारे में जानकारी ली। स्टेशन प्रबंधक सुभाष पुरोहित, मंडल वाणिज्यिक निरीक्षक एनके जोशी, एईएन वीके मालवीय, एसआर छपरी बंध सहित रेलवे के अन्य कर्मचारी व अधिकारी,आरपीएफ व जीआरपी के जवान उपस्थित थे। डीआरएम सुनकर शंभुपुरा के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए।
डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, विश्रामालय, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय व स्टेशन की सफाई व्यवस्था देखी, ट्रैक का निरीक्षण किया
रतलाम से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे डीअारएम
आज इनका होगा निरीक्षण ... डीआरएम का निरीक्षण रविवार को भी चित्तौड़ रेलवे स्टेशन पर रहेगा। वे लॉबी, रनिंग रूम,सामुदायिक भवन के साथ अन्य स्थानों का निरीक्षण करेंगे।
पेयजल सेवा और पेंटिंग्स देखकर खुश हुए ... डीआरएम सुनकर ने स्टेशन पर एक संस्था के बैनर पर लोगों द्वारा यात्रियों को ठंडा पानी पिलाने की सेवा की सराहना करते ट्रॉली पर पानी पिलाने की प्रक्रिया देखी। इसी तरह वे मुख्य द्वार के हाल में दीवारों पर पेंटिंग देखकर खुश हुए। सुनकर ने निर्देश दिया कि इस पर यात्रियों की अभिव्यक्ति के लिए एक रजिस्टर भी चालू किया जाए।