पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर तक साथ गए पूर्व पार्षद ने बताया, मुझे जयपुर

जयपुर तक साथ गए पूर्व पार्षद ने बताया, मुझे जयपुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर तक साथ गए पूर्व पार्षद ने बताया, मुझे जयपुर से ही लौट जाने को कहा

सभापति डोसी के साथ जयपुर तक गए पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय ने भास्कर को बताया कि दोनों बुधवार सुबह 11.30 बजे प्रतापगढ़ से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में दोनों में राजनीति के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा होती रही। उन्होंने प्रज्ञाश्री महाराज के दर्शन के लिए जाने की भी बात कही थी। इसके लिए सुबह 10 बजे टिकट भी बुक कराया था। शाम 5 बजे वे जयपुर पहुंच गए थे। गुरुवार सुबह 8 बजे की फ्लाइट होने के चलते डोसी ने उन्हें 5 बजे उठा दिया था। यहां से दाेनों 6.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। सभापति ने उन्हें पहले तो जयपुर में ही रुकने की बात कही, लेकिन बाद में प्रतापगढ़ निकलने को कहा तो मालवीय 9 बजे प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए। दोपहर एक बजे मुंबई एयरपोर्ट से उनसे बातचीत हुई थी।

खबरें और भी हैं...