जयपुर डिस्कॉम में बिजली छीजत व रेवन्यू वसूली पर बेहतर काम करने पर एक संस्था की ओर से 62 अधिकारियों व कर्मचारियों को एक्सीलेंट पावर अवार्ड दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर डिस्कॉम एमडी आरजी गुप्ता व राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद थे।
एक्सीलेंट पावर अवार्ड डिस्कॉम के पीआरओ आर.के. त्रिवेदी, एडिशनल चीफ इंजीनियर वीडी बंसल, व0 लेखाधिकारी सी.एम.योगी, अधीक्षण अभियन्ता बीएल जाट, नरेश सक्सैना, आर.के. चौधरी, डी.सी.अग्रवाल, जी.एस.पाठक, रामावतार शर्मा, अनिल गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता पी.के.गुप्ता, सतीश गुप्ता, विनय शर्मा, लोकेश जैन सहित फीडर इंचार्ज, कनिष्ठ अभियन्ता, सहायक अभियन्ता व सहायक राजस्व अधिकारियों को दिया। इन्हे प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सिटी रिपोर्टर | जयपुर

बाइक पर आए नकाबपोशों,मोपेड सवार युवती का मोबाइल व पांच हजार रुपए रखा पर्स लूटा
शास्त्रीनगर में सूर्यमहल के पास की घटना, रात करीब 8 बजे हुई वारदात, कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर
भास्कर संवाददाता.भीलवाड़ा
न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर शनिवार रात कीर्तिनगर जा रही मोपेड सवार युवती का बाइक पर अाए तीन नकाबपोश पर्स ले भागे। पर्स में मोबाइल व पांच हजार रुपए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की पहचान का प्रयास किया, लेकिन घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से सफलता नहीं मिली।न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर निवासी सुनीता पुत्री लालचंद टहलवानी घर से मोपेड के आगे मोबाइल व पांच हजार रुपए रखा पर्स टांग कीर्तिनगर के लिए रवाना हुई। रात करीब आठ बजे वह सूर्यमहल के पास बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने झपटा मारा तथा मोपेड के आगे टंगा पर्स ले भागे। एकाएक हुई घटना के बाद युवती चिल्लाई तो राहगीरों के साथ ही आसपास रहने वाले लोग उसके पास पहुंचे। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास की गलियों में युवकों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उनका पता नहीं चला।
15 दिनों लूट की तीसरी वारदात
शास्त्रीनगर क्षेत्र में इन दिनों बाइक सवार लुटेरों का आतंक है। गत 15 दिनों में लूट की यह तीसरी वारदात है। सबसे पहले खाना खाकर घूमने निकली न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर की महिला का मोबाइल छीन ले गए। इसके बाद नीलकंठ महादेव मंदिर से लौट रही महिला के गले से पौने तीन तोला सोने की चेन लूट ले गए। शनिवार रात फिर मोपेड सवार न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर की युवती को निशाना बनाया। क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में रोष हैं, जबकि महिलाओं में भय है।