ब्यास के लिए कल चलेगी सत्संग स्पेशल ट्रेन
ब्यास के लिए कल चलेगी सत्संग स्पेशल ट्रेन
जोधपुर | रेलवे प्रशासन ब्यास में होने वाले सत्संग आयोजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी (जोधपुर)-ब्यास-भगत की कोठी (जोधपुर) सत्संग किराया स्पेशल रेल सेवा का संचालन करेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार भगत की कोठी (जोधपुर)-ब्यास सत्संग किराया स्पेशल भगत की कोठी से 17 मई को दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी।