पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतापगढ़ | ग्राम पंचायत समरा में सोमवार को न्याय आपके

प्रतापगढ़ | ग्राम पंचायत समरा में सोमवार को न्याय आपके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | ग्राम पंचायत समरा में सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविर में पानी की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाएं पहुंच गई और नारेबाजी करते हुए प्रशासन से पानी की समस्या का समाधान करने की बात कहने लगी। शिविर में मौजूद एसडीएम कैलाश चंद शर्मा के समस्या का समाधान मांगा तो एसडीएम संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाए। इससे आक्रोशित महिलाओं ने अटल सेवा केंद्र के गेट पर ताला लगाकर अधिकारियों को बंधक बना दिया। जिससे शिविर में राजस्व संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आए सैकड़ों ग्रामीणों को करीब 2 घंटे अटल सेवा केंद्र के बाहर तेज धूप में ही खड़ा रहना पड़ा। माहौल खराब होते देख प्रतापगढ़ पुलिस थाने से जाप्ता मंगवाना पड़ा। मौके पर मौजूद सरपंच लक्ष्मण प्रसाद मीना, उप सरपंच रघुनाथ, सचिव प्रकाश चंद शर्मा, सुमेर सिंह डोई, सरपंच संघ अध्यक्ष झिरी सरपंच ललिता देवी मीना, हैड कांस्टेबल भोलाराम शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने समझाइश की। एक-दो दिन में पीने के पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने ताला खोला। दाे घंटे तक अधिकारी बंधक रहे।

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, दो मोहल्लों में नहीं पहुंच रहा पानी : समरा सरपंच लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि समरा गांव में पंचायत जल योजना के तहत पानी की लाइन डाली हुई है जो जगह जगह से टूट गई है। दो मोहल्लों में तो पानी ही नहीं पहुंच रहा।

खबरें और भी हैं...