सर्विस सेंटर पर शुल्क तय
सर्विस सेंटर पर शुल्क तय
आईटी विभाग के मुताबिक पंजीयन एवं परामर्श का शुल्क निर्धारित है। पंजीयन शुल्क जमा करवाने के बाद विशेषज्ञ एवं संबंधित चिकित्सकों से संपर्क कर मरीज को परामर्श करवाया जाता है। एक माह के 199 रुपए, 499 रुपए में तीन माह तथा 999 रुपए में एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन एवं परामर्श शुल्क रखा गया है।
फायदेमंद साबित होगी
टेलीमेडिसिन सुविधा का लाभ गांव एवं गरीबों को पूरी ईमानदारी से मिलने लगा तो यह सुविधा वरदान साबित होगी। जागरूकता के अभाव में मरीज इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। यह सुविधा पूरी तरह से मिलने लगे तो मरीजों को क्रिटिकल बीमारियों में भी जयपुर, दिल्ली या अन्य स्थानों पर जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा लेने की विवशता के बजाय आसपास के ई-मित्र केन्द्र पर नाम मात्र का शुल्क देकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार करवाने की सुविधा मिल सकेगी।