पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धंबोला पुलिस थाना क्षेत्र के पाडली गूजरेश्वर में पुलिस चौकी का उद्घाटन

धंबोला पुलिस थाना क्षेत्र के पाडली गूजरेश्वर में पुलिस चौकी का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करावाड़ा| करावाड़ा व गंधवापाल में आगामी पुलिस चौकी खोलने की शुरू होगी प्रकिया। धंबोला पुलिस थाना क्षेत्र के पाडली गूजरेश्वर में पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ।

राज्यमंत्री सुशील कटारा, एसपी शंकर दत्त शर्मा, प्रधान मंजुला रोत, उप अधीक्षक माधोसिंह सोढ़ा, सीआई ब्रजेश कुमार की मौजूदगी में उद्घाटन रस्म फीता काटकर की गई। एसपी शंकर दत्त शर्मा ने भयमुक्त वातावरण तैयार करने, अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने चौकी प्रभारी महिपालसिंह को निर्देशित किया। एसपी शर्मा ने कहा कि कानून व शांति व्यवस्था बनाए रख़ना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। जनता के सहयोग से ही पुलिस प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी। असामाजिक तत्व, शरारती लोगों के खिलाफ कठोरात्मक कार्रवाई होगी। राज्यमंत्री कटारा ने कहा कि आने वाले समय में करावाड़ा व गंधवापाल में पुलिस चौकी खोलने की प्रक्रिया शुरु की है। प्रधान मंजुला रोत ने राज्यमंत्री व एसपी को बताया कि सुराता, बेड़ा के पगारा व आसपास के लोग पुलिस कार्रवाई के लिए वरदा थाना जाना पड़ता है। पंचायत समिति व तहसील झौथरी पड़ती है, राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया है जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...