पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मासूम को इंसाफ दिलाने निकाला कैंडल मार्च

मासूम को इंसाफ दिलाने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| कठुआ में हुए बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कृत्य व निर्मम हत्याकांड के विरोध में चलो आज कुछ अच्छा करते हैं ग्रुप और एसएटीआई के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला।

इन सभी ने दुर्गा नगर स्थित दुर्गा मंदिर से लेकर दुर्गा नगर चौराहे तक 2-2 की कतार में मोमबत्ती हाथ में लेकर मासूम बच्ची के साथ हुई घटना पर न्याय की मांग की।

मासूम मृतक बच्ची के परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए निकाले गए इस कैंडल मार्च सैकड़ों की संख्या में युवा सड़क पर उतर आए। इस कैंडल मार्च के माध्यम से इन युवाओं ने 2 मिनिट का मौन रखकर मृतक बच्ची को श्रद्धांजलि भी दी । साथ ही सभी ने मिलकर शपथ भी ली कि इस तरह की गंभीर घटना के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

खबरें और भी हैं...