पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छुट्‌टी वाले दिन किसान पहुंचे सायलो खरीदी नहीं होने पर किया चक्काजाम

छुट्‌टी वाले दिन किसान पहुंचे सायलो खरीदी नहीं होने पर किया चक्काजाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं की खरीदी में किसान शनिवार-रविवार के अवकाश से खासे नाराज हैं। ऐसे ही अनेक आक्रोशित किसानों ने शनिवार को कलेक्टर अिनल सुचारी निवास के सामने प्रदर्शन किया। इन किसानों ने तुलाई न होने को लेकर हाईवे पर मानव शृंखला बनाकर चक्काजाम कर आधे घंटे तक नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार व सिविल लाइन थाना प्रभारी भी पहुंच गए थे। इन अधिकारियों ने प्रदर्शन कारियों को चक्काजाम हटाने को लेकर काफी समझाइश दी।

इसी दौरान इन किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर अिनल सुचारी ने अपने निवास पर चर्चा कर समझाइश के साथ आश्वासन दिया। तुलाई से संबंधित समस्या जिले के अन्य खरीदी केंद्रों पर देखने को मिल रही है। नटेरन खरीदी केंद्र पर किसान सात-सात दिन उपज नहीं तुलने से किसान मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...