पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल से चलेंगी तेज हवा पड़ सकती है बौछारें

कल से चलेंगी तेज हवा पड़ सकती है बौछारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे तक तेज धूप रही लेकिन उसके बाद मौसम बदलने लगा। आसमान में हल्के बादल छाने लगे थे लेकिन फिर भी तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही।

रविवार को दोपहर से ही बादल छाने लगेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद 16 से 18 अप्रैल तक 10 से 15 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी संभावना भी जताई गई है। 2.5 मिमी तक बारिश भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ कमी आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.0 तथा न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम और पश्चिम की ओर से हो गया है। इस संबंध में और जानकारी देते हुए कृषि महाविद्यालय सीहोर के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि मौसम 16 से 18 अप्रैल तक बिगड़ा हुआ रहेगा।

खबरें और भी हैं...