पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शालू की मदद करने आगे आए समाजसेवी

शालू की मदद करने आगे आए समाजसेवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करैया खेड़ा रोड गली नंबर दो में रहने वाली शालू राजपूत अपने दादा की मृत्यु के बाद अकेली हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा जैसी स्थिति को ध्यान में रखकर शालू की मदद के लिए शहर के समाजसेवी रमेश महेश्वरी समाधान आगे आए हैं। उन्होंने अखबार में खबर पढ़ने के बाद बिना देर किए न केवल 25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि दी है, बल्कि शालू की आगामी पढ़ाई का पूरा खर्च भी उठाने की पहल की है। समाजसेवी श्री माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार की सुबह जैसे ही उन्होंने दैनिक भास्कर में यह मार्मिक खबर पढ़ी, वैसे ही शालू राजपूत की मदद करने का मन बना लिया था।

खबरें और भी हैं...