पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांची रोड पर गड्‌ढों के कारण रेत से भरे डंपर की टूटी कमानी

सांची रोड पर गड्‌ढों के कारण रेत से भरे डंपर की टूटी कमानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांची रोड पर गड्‌ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। शनिवार को इन गड्‌ढों के कारण रेत से भरे एक डंपर की कमानी टूट गई। इससे तीन घंटे तक डंपर सड़क पर ही खड़ा रहा। इसके चलते आने-जाने वाले वाहन एक तरफ से ही निकल पाए। इसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। डंपर में वजन होेने के कारण उसे साइड में नहीं किया जा सका। इसके चलते कमानी बदले जाने के बाद ही डंपर को वहां से ले जाया जा सका। शहर में सागर तिराहे से लेेकर गोपालपुर तक मुख्य मार्ग की स्थिति बहुत ही खराब है। इसके चलते लोग यहां आए दिन परेशान हो रहे हैं। इस सड़क से करीब 5 हजार वाहन रोज निकलते हैं, लेकिन न तो नगरपालिका और न ही एनएचएआई इस सड़क को सुधरवा रही है। इसके चलते इस सड़क पर जहां एक ओर वाहनों में टूट-फूट हो रही है,वहीं दूसरी ओर लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

हो रही हैं दुर्घटनाएं : गोपालपुर से सागर तिराहे तक सड़क पर गड्‌ढों के कारण सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कुछ समय पहले विदिशा से दो महिलाएं अपनी आंखों की जांच कराने रायसेन आ रही थीं।

खबरें और भी हैं...