पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहतगढ़ से लापता गेहूं से भरा ट्रक लटेरी में जब्त

राहतगढ़ से लापता गेहूं से भरा ट्रक लटेरी में जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| शुक्रवार को सागर जिले के राहतगढ़ से गेहूं से भरा एक ट्रक चोरी हो गया था। इस संबंध में अकरम मुसलमान निवासी राहतगढ़ जिला सागर ने ट्रक चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें गेहूं भरा हुआ था।

गेहूं से भरा हुआ यह ट्रक शनिवार को लटेरी के शमशाबाद रोड मदरसे के पास खड़ा हुआ पाया गया।

मुखबिर की सूचना पर लटेरी थाना प्रभारी एसपी शुक्ला अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि गेहूं से भरा हुआ ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ था। उसमें गेहूं की बोरियां भरी हुई थी। ट्रक मालिक के संबंध में जानकारी लेने पर पूछताछ की गई तो कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर ट्रक को जब्त कर लिया गया। इसमें करीब दस लाख रुपए का गेहूं भरा हुआ है। इस संबंध में लटेरी एसडीओपी से संबंधित थाना क्षेत्र में गेहूं से भरे ट्रक को जब्त करने की सूचना भेजी है।

खबरें और भी हैं...