- Hindi News
- National
- बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमें जो एकजुटता दी है उसे बनाए रखें: राज्य मंत्री मीणा
बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमें जो एकजुटता दी है उसे बनाए रखें: राज्य मंत्री मीणा
भारत र| डाॅ बीआर अम्बेडकर की 127वीं जयंती पर शनिवार को शहर में कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान नगर में जगह जगह विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए थे। अहमदपुर तिराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं अन्य संगठनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य कार्यक्रम एसएटीआई के कैलाश सत्यार्थी सभागृह में सद्भावना शिविर के रूप में आयोजित हुआ। जयंती पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम नरेन्द्र मोदी के भाषण का यहां पर लाइव प्रसारण किया गया। इस शिविर में उद्यानिकी राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने कहा कि बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से जो एकजुटता देश को दी है उसे हम सब बनाए रखने की बात कही।
कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने में हम सबकी महती भूमिका है। बासौदा विधायक निशंक जैन ने समाजों को पिछड़ेपन से बाहर निकलने के लिए शिक्षित होने पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी ने कहा कि बाबा साहब डाॅ. अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देें। कलेक्टर अनिल सुचारी ने कहा कि डाॅ भीमराव अम्बेडकर दूरदृष्टा थे, उन्होंने समाजों में एकरूपता लाने के लिए जो मंत्र बताए वो भी आज कारगर हैं।