महिला की रिपोर्ट पर पति व ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
विदिशा| करारिया थाना क्षेत्र के लोधाखेड़ी निवासी एक महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कराया है। करारिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मनीषा बघेल की रिपोर्ट पर पति देवेंद्र बघेल व ससुर हाकम सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।