पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट दर्द से पीड़ित युवक ने इलाज न मिलने पर की अभद्रता तो कर्मचारी ने की पिटाई

पेट दर्द से पीड़ित युवक ने इलाज न मिलने पर की अभद्रता तो कर्मचारी ने की पिटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह एक युवक पेट दर्ज की तकलीफ होने पर इलाज कराने के लिए पहुंचा। यहां पर इलाज नहीं होने पर परेशान युवक ने अभद्रता कर दी। इससे अस्पताल के एक कर्मचारी ने पीड़ित युवक के साथ मारपीट कर दी। यह युवक पेट दर्द से तड़पता हुआ जमीन पर पड़ा हुआ था। इस घटना के दौरान युवक के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। नीरज पंथी नाम का यह युवक ट्रेन से कटने वाले मृतकों के शवों को पटरी से उठाने व अस्पताल में पीएम रूम तक पहुंचाने में जीआरपी की मदद करता है। युवक का कहना था कि पेट में तेज दर्द होने पर वह अस्पताल पहुंचा तो इलाज मिला नहीं, बल्कि उसके साथ मारपीट की गई।

खबरें और भी हैं...